सोनभद्र, जुलाई 2 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नगर को चौड़ीकरण से बचाने सहित नगर के विकास से जुड़े तीन अहम प्रस्ताव सौंपे। नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि खलियारी-घोरावल मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित है, लेकिन इसका करीब तीन किलोमीटर हिस्सा मुख्य नगर क्षेत्र से होकर गुजरता है। यदि नगर के भीतर सड़क चौड़ी की गई तो बड़ी संख्या में मकान, दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे, जिससे नगर को अपूरणीय क्षति पहुंचेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि खलियारी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे लिंक मार्ग से जोड़ा जाए तथा घोरावल की ओर से आने वाले वाहनों को धर्मशाला चौक और हिन्दुवारी के र...