Sonbhadra News: नकाबपोश चोरों ने उड़ाया म्यूजिक सिस्टम
सोनभद्र, सितम्बर 9 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। एनटीपीसी सिंगरौली आवासीय परिसर स्थित कर्मचारी विकास केंद्र से बीते सोमवार देर रात अज्ञात नकाबपोश चोरों ने म्यूजिक सिस्टम उड़ा लिया। केंद्र में लगे सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोरों के वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें चार युवक चोरी करते देखे जा रहे हैं। इन चोरों में दो नकाबपोश और दो बेनकाब चोर शामिल बताये गये है जो हाथों में औजार लेकर टहलते दिख रहे हैं। एनटीपीसी प्रबंधन के मुताबिक कर्मचारी विकास केंद्र में लगे म्यूजिक सिस्टम चोरी हुए हैं जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी है। अज्ञात चोरों की पुलिस तलाश में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.