सोनभद्र, जुलाई 25 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। विकास खंड खण्ड म्योरपुर के नए खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने शनिवार को कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे दुद्धी विकास खण्ड में तैनात रहे। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विकास खण्ड में चल रही योजनाओं की समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से कार्यों को पूरा कराने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...