सोनभद्र, अक्टूबर 13 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा कि धांधली वाला चुनाव रद्द कर बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाना चाहिए। वोट चोरी और बदहाल जनसुविधाओं पर भी उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। वे मंगलवार को घोरावल विधानसभा क्षेत्र के केकराही में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जमीन पर सक्रिय है। उन्होंने केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार पर वोट चोरी, संस्थागत तानाशाही, बदहाल शिक्षा-स्वास्थ्य और किसानों की जमीन हड़पने के गंभीर आरोप लगाए। कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पूरे देश में 13 करोड़ 37 लाख वोट काटे हैं। पूरी चुनाव व्यवस्था को सेंट्रलाइज्ड कर एसडीएम के वोट जोड़ने-काटने के अधिकार छी...