सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- Sonbhadra News: घोरावल। शांति, करुणा, प्रेम और अहिंसा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से धम्म चक्र पदयात्रा रविवार शाम बुद्ध विहार ग्राम नेवारी से रवाना हुई। पदयात्रा का शुभारंभ डॉ. राजकुमार मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। भिक्षु संघ के नेतृत्व में निकली यह पदयात्रा विसुंधरी, पेढ़, फुलवारी, देवरीकाठ, छाईन, घोरावल, शिवपुर, सरंगा, आमडीह, मधुपुर, बहुअरा, तेंदू, रॉबर्ट्सगंज, चतरा, शैली, मऊकला, चोपन, ओबरा, हाथीनाला, रेणुकूट, अनपरा और दुद्धी होते हुए 25 अक्टूबर को वापस वेणु वन बिहार, नेवारी में संपन्न होगी। इस मौके पर भंते आनंद, भंते बुद्ध रक्षित, भंते संघ रत्न, भंते दीप ज्योति, भंते विनय धर, भंते बुद्धाकूर, भंते राहुल, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...