सोनभद्र, जुलाई 18 -- Sonbhadra News: सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। रीवा लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को सिंगरौली में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए वन परिक्षेत्र बरगवां की ओबरी वन चौकी में पदस्थ वन रक्षक अखिलेश शुक्ला को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार ग्राम ओबरी निवासी रामलोचन प्रजापति ने 16 जुलाई 2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत कि थी कि उन्होंने कृषि कार्य के लिए ट्रैक्टर खरीदा है गांव के समीप गुरमुटिया टोला के वन अधिकार पट्टा धारकों के खेतों की जुताई करने जाने पर ओबरी वन चौकी में पदस्थ वन रक्षक अखिलेश शुक्ला उन्हें रोकता था और प्रतिदिन कार्य करने के एवज में 2,000 रुपये रिश्वत की मांग करता था।शनिवार...