सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कुलडोमरी के विरनबहरा और गुलालीडीह गांव में हर घर नल जल योजना ग्रामीणों के लिए शोपीस बनकर रह गई है। विरनबहरा में करीब दो साल और गुलालीडीह में एक वर्ष से पानी की टंकी से घरों तक जलापूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मजबूरी में उन्हें दूषित और फ्लोराइडयुक्त पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से दोनों टंकियों से जलापूर्ति कराये जाने की गुहार लगाया है। ग्रामीण रामजतन शुक्ला, रामधनी आदि ने बताया कि हर घर नल जल योजना के तहत गांव में पानी की टंकी और पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। लंबे समय से टंकी बंद पड़ी है। इसके चलते ग्रामीणों को पेयजल ...