Sonbhadra News: दो माह से ट्रांसफार्मर खराब, डेढ़ सौ घरों में पसरा अंधेरा
सोनभद्र, अगस्त 9 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत जामपानी के चरकी घुटरा टोले में पिछले दो माह से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण करीब डेढ़ सौ घरों में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी अगर शीघ्र ही ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया गया तो आंदोलन किया जाएगा।ग्रामीणों ने कहा कि कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत करने और ट्रांसफार्मर बदलने की मांग के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दो महीने से बिजली नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मोबाइल चार्ज करने के साथ ही पेयजल और घरेलू कार्यों के लिए भी परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.