Sonbhadra News: दो माह से खराब ट्रांसफार्मर, बिजली-पानी का खड़ा हुआ संकट
सोनभद्र, अगस्त 28 -- Sonbhadra News: कोन, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड कोन के ग्राम पंचायत चांची कला अंतर्गत चांची खुर्द टोला में बिजली व्यवस्था पिछले करीब दो माह से चरमराई हुई है। पंचायत भवन के पास लगा 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से गांव की विद्युत आपूर्ति प्रभावित है। लंबे समय से ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने के कारण ग्रामीणों को अंधेरे में रहने के साथ ही पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रुक्मणि देवी, चंचला देवी, फुलकुमारी, सुभद्रा देवी, अनुकम्पा देवी, चन्दन कुमार, इंद्रजीत, गणेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी गई, लेकिन अब तक इसे बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Kannauj News: ट्रांसफार्मर फुंकने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.