सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा-सेमिया मार्ग पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी चोपन में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चोपन से कुरछा-सेमिया की ओर जा रही बाइक पर 41 वर्षीय मनरंजन पुत्र बगड़ और उनकी पत्नी 38 वर्षीय कबूतरी सवार थे। दोनों सीएचसी चोपन से उपचार कराने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुरछा की तरफ से आ रही दूसरी बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना क्षेत्र के ठठरा गांव निवासी 24 वर्षीय रामनिवास पुत्र रामचंद्र सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।...