सोनभद्र, जुलाई 30 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के चतरा-बंजरिया मार्ग पर ओरगाई गांव के समीप बुधवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से श्याम बाबू पुत्र छोटेलाल वहीं दूसरी बाइक पर सवार संडी गांव निवासी श्याम सुंदर पुत्र दुलारे तथा अनिल पुत्र ददऊ का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा में भर्ती कराया गया जहां श्याम बाबू की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...