Sonbhadra News: दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, दो गंभीर
सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: बीजपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित शिव मंदिर के समीप गुरुवार को दोपहर में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायल 32 वर्षीय रामनरेश भारती पुत्र पेबारू भारती, 28 वर्षीय तहसीलदार उर्फ गुड्ड केवट पुत्र शिवमंगल केवट निवासी गण डोडहर तथा अरुण पुत्र सियाराम निवासी डोडहर को एनटीपीसी रिहंदनगर धनवंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां रामनरेश और तहसीलदार उर्फ गुड्डू केवट का इलाज चल रहा है, जबकि अरुण को प्राथमिक इलाज के बाद छोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दो युवक गंभीर रुप से घायल हुए है। जिन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। अभी किसी परिजन के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। बाइक परिजन ले गए है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.