Sonbhadra News: दो आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पा की नोटिस
सोनभद्र, अगस्त 11 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गोवध और पशु क्रूरता समेत अन्य मामलों में वांछित दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों के घर पहुंचकर उनके निजी आवास के मुख्य द्वार पर न्यायालय से जारी आदेशिका चस्पा कराई। इसके साथ ही गांव के प्रवेश द्वार पर भी सहज दृश्य स्थान पर आदेशिका चस्पा कराकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई।चौकी प्रभारी लोढ़ी उमाशंकर यादव व चौकी प्रभारी कांशीराम की तरफ से यह कार्रवाई गोवध निवारण अधिनियम में की गई। इसमें तकिया सुकृत निवासी मल्लू उर्फ और बहुअरा निवासी इबरार उर्फ झोटा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ न्यायालय से आदेशिका जारी हुई थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों और गवाहों की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.