सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: म्योरपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने एक गांव की लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। आरोपी के खिलाफ थाना म्योरपुर में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार रासपहरी गांव निवासी 27 वर्षीय गोपाल सिंह गोंड पुत्र उदित सिंह गोंड को 9 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...