सोनभद्र, जुलाई 17 -- Sonbhadra News: दुद्धी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लंबे समय से रिक्त चल रहे महिला चिकित्सक के पद पर डॉ. ऐमन अंसारी की दो वर्ष के लिए संविदा पर नियुक्ति की गई है। महिला चिकित्सक की तैनाती से महिलाओं को इलाज की सुविधा मिलेगी। डॉ. स्मिता के पीजी की पढ़ाई के लिए जाने के बाद पिछले छह माह से यह पद रिक्त चल रहा था। उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के माध्यम से 30 जून 2026 को लखनऊ में एमबीबीएस चिकित्सकों की भर्ती के लिए वॉक-इन इंटरव्यू साक्षात्कार आयोजित किया गया था। 7 जुलाई को घोषित परिणाम में डॉ. ऐमन अंसारी का चयन हुआ और उन्हें सोनभद्र जनपद आवंटित किया गया। चयनित चिकित्सकों से नियमित डॉक्टरों के समान ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी सहित सभी चिकित्सकीय कार्य लिए जाएंगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. शाह आलम अ...