सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील गेट से शिवाजी तालाब जाने वाले मुख्य मार्ग पर कुछ दिन पहले उपजिलाधिकारी निखिल यादव के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर होता दिखाई दे रहा है। अभियान के अगले ही दिन से सड़क किनारे और फुटपाथ पर फिर से दुकानदारों के माध्यम से अतिक्रमण शुरु कर दिया गया है, जिसके चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। नगर में गुरुवार को इस मार्ग पर हालात ऐसे रहे कि पैदल चलने वाले राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और चार पहिया वाहन भी लंबे समय तक जाम की झाम में फंसे रहे। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों के माध्यम से सामान फैलाकर किए गए अतिक्रमण के कारण सड़क पूरी तरह से संकरी हो गई है, जिससे आवागमन बाधित रहा। स्थानीय नगरवासी महेंद्र, रमेश, प्रदीप, मनोज, मनीष, आदर्श, आनंद, गोपाल...