सोनभद्र, अगस्त 4 -- Sonbhadra News: दुद्धी। सावन महीने के प्रथम सोमवार को दुद्धी कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों एवं मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने रामनगर स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर, मल्देवा के कैलाश कुंज, कन्हरेश्वर महादेव मंदिर, डुमरडीहा स्थित लउवा पहाड़ शिवालय, मुख्य बाजार स्थित शिवाला मंदिर, दुद्धी का शिवाजी तालाब परिसर, अवधूत भगवान राम आश्रम कलकली बहरा सहित क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की जलाभिषेक किया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दुमुहानी शिव मंदिर पूतो में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ भक्तों ने शिवलिंग पर ग...