Sonbhadra News: दुकान पर दबंगई दिखाना पड़ा भारी,आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र, जुलाई 31 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र में दुकान पर दबंगई कर शांति व्यवस्था भंग करने के प्रयास का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पगिया से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी सीज कर दिया गया। पुलिस के अनुसार 30 जुलाई को करमा थाना क्षेत्र की एक दुकान पर दबंगई और गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच में वीडियो सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह उर्फ विपुल सिंह निवासी पटैला, थाना करमा को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने एवं संज्ञेय अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.