सोनभद्र, नवम्बर 10 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। प्रदेश की 2540 मेगावाट की कुल 14 इकाइयां बंद करा दी गयी है। दीपावली के बाद बिजली की खपत में लगभग 40 मिलियन यूनिट कीआयी भारी कमी को इसकी वजह बताया गया है। अनपरा,ओबरा बिजलीघरों से भी थर्मल बैकिंग और कोयला किल्लत से उत्पादन में कमी की गयी है। अनपरा सी का उत्पादन लगभग आधा होने से महज 14.8 मियू रह गया है। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर तहसील और नगर पंचायतों तक में 24घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति के बावजूद दिपावली पर 376 मियू बिजली की मांग घटकर नौ नवम्बर को महज 336 मियू रह जाने से यह कार्रवाई की गयी है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: दीपावली के बाद भी नहीं सुधरी ऊर्जा क्षेत्र की हवा एनटीपीसी सिंगरौली की भी तीन इकाइयां है बंदयूपीएसएलडीसी ने उत्पादन निगम के पनकी,जवाहरपुर और नि...