Sonbhadra News: दीपावली तक गड्ढामुक्त होंगी जिले की 1942 किमी सड़कें
सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने कवायद तेज कर दी है। दीपावली तक चिह्नित सड़कों के गड्ढे भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कलवारी-खलियारी, रेणुकूट-बीजपुर और एनएच-39 समेत कुल 123 मार्गों को चिह्नित किया गया है। सड़कों की मरम्मत के लिए शासन की ओर से डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी की गई है। जिले में कई स्थानों पर गड्ढे भरने का काम शुरू हो गया है। बरसात के चलते जिले की कई सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई मार्गों पर गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। इसे देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सड़कों को चिह्नित कर मरम्मत की कार्ययोजना तैयार की है। विभाग को निर्धारित समयसीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.