सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। एनसीएल ने सोमवार को जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सौजन्य से ट्राई-साइकिल का वितरण किया। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में सिंगरौली- सोनभद्र परिक्षेत्र के 10 दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने को ट्राई-साइकिल दी गई। इस अवसर पर कृति महिला मंडल,की अध्यक्षा बी. के. दुर्गा ने बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना सभी का नैतिक कर्तव्य व दायित्व है। कार्यक्रम में कृति महिला मंडल व ज्योत्सना महिला समिति की उपाध्यक्षा नम्रता कुमार, शीला द्विवेदी, रूबी जायसवाल व कृति महिला मंडल व ज्योत्सना महिला समिति की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: दिव्यांगों को मिली आत्मनिर्भरता की रफ्तार कार्यक्रम ...