सोनभद्र, सितम्बर 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में पिछले कई दिनों से निकल रही तेज धूप से उमस बढ़ गई है। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को बेहाल देखा जा रहा है। बुधवार को भी सुबह से तेज धूप निकली रही, जिससे उमस अधिक रही। वहीं शाम को हुई पांच मिनट हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस से काफी राहत दिलाई। मौसम में परिवर्तन के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है। सोनांचल में बुधवार की सुबह से ही तेज धूप निकली रही। तेज धूप के कारण उमस अधिक रही। उमस के कारण लोगों को बेहाल देखा गया। वहीं शाम को लगभग पांच मिनट तक हुई झमाझम बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत मिली। जिले में लगातार हुई बारिश के बाद पिछले कई दिनों से निकल रही तेज धूप के कारण मौसम में आए अचानक परिवर्तन से मौसमी बीमारियों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है। जि...