सोनभद्र, अगस्त 19 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। औड़ी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे व औड़ी-रेनुकूट एनएच के गड्ढों में पानी भरने से आये दिन हो रही दुर्घटनाओं से हलकान आम जनता सड़क पर उतरना शुरू हो गयाी है। लगातार खबरें प्रकाशित होने पर भी प्रशासन-लोनिवि की उदासीनता से खफा आम जनता ने अब घातक हो रहे गहरे गड्ढों को खुद अपने संसाधन जुटा कर भरने का अभियान शुरू किया है। आरोप है कि बुधवार को हिंदुस्तान में चर्च के निकट हाइवे पर एम्बुलेंस फसने की खबर पढ़ने के बाद यह तय किया गया है कि स्थानीय जनता के सहयोग से उन सभी गड्ढों को भरने का प्रयास होगा जिनसे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। नाराजगी जतायी कि लोनिवि के उच्चाधिकारी और प्रशासन अनुरक्षण के धन की बंदरबांट करने वाले भ्रष्ट अभियंताओं-ठेकेदारों पर इतनी मेहरबान क्यों है। जनप्रतिनिधियों और परियोजना प्रबन्ध...