सोनभद्र, जुलाई 22 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड पांच स्थित डीसीएफ कॉलोनी, मलदेवा रोड में पिछले तीन साल से नाली निर्माण अधूरा है। इससे रहवासियों में नाराजगी व्याप्त है। समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्थानीय लोगों ने शीघ्र नाली के अधूरे कार्य को पूर्ण कराए जाने की मांग की है।

नाली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों की नाराजगी क्षेत्र निवासी शशिकांत, कांति देवी, मुख्तार अंसारी, शाहिद बेगम, शबनम बानो, छविंंद्रनाथ, अनिल यादव, मो. अशरफ, सरोज यादव, शकील खान, गुलशन आदि ने नाली निर्माण न होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि 30 जून 2026 को आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर नाली निर्माण की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई क...