सोनभद्र, सितम्बर 23 -- Sonbhadra News: रेणुकूट। ग्रासिम इंडस्ट्रीज कॉलोनी परिसर में चोरों ने एक आवास का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि जिस क्वार्टर में चोरी हुई है उसमें रहने वाली अर्चना तिवारी अपने भाई के निधन के कारण वह लखनऊ गई हुई हैं। इसी दौरान चोरों ने उनके बंद क्वार्टर को निशाना बनाया। आसपास के लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हालांकि, चोरी गए सामान की वास्तविक कीमत और चोरी की गई वस्तुओं की पूरी सूची का पता पुलिस को प्रार्थना पत्र मिलने के बाद ही चल सकेगा। पिपरी थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि डायल 112 पुलिस के मौके पर पहुंचने की सूचना उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि ग्रासिम की ओर से अभी तक चोरी के संबंध में थाने में कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया ग...