Sonbhadra News: ताला तोड़ चोरी किये नगदी-जेवरात
सोनभद्र, अक्टूबर 18 -- Sonbhadra News: शक्तिनगर। शक्तिनगर थाना अंतर्गत खड़िया कॉलोनी में एक एनसीएल कर्मी के बंद आवास से हजारों रुपए नगदी व लाखों रुपए के जेवरात चोरी के मामले में शक्तिनगर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। एम - 144 खड़िया कॉलोनी निवासी नीरज कुमार पुत्र जयनारायण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 14 अक्टूबर को बीना परियोजना में मित्र के यहां जन्मदिन मनाने के लिए सपरिवार गया हुआ था। 16 अक्टूबर को प्रातः 6:30 बजे के करीब जब वापस आवास पर आया तो देखा मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है।घर के अंदर प्रवेश करने पर चोरी होने की जानकारी हुई। तत्काल 112 पुलिस को सूचित किया बताया कि 20 हजार नगदी व विभिन्न प्रकार के जेवरात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.