सोनभद्र, सितम्बर 9 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव में बुधवार की सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। वह बुधवार की सुबह तालाब की तरफ शौच करने के लिए गया था। शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी 20 वर्षीय सुशील कुमार पुत्र शिवप्रसाद प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह भी घर से कुछ दूरी पर स्थित कपूरा गांव के पीयहवा तालाब पर गया था। कुछ देर बाद गांव के ही कुछ युवक तालाब की तरफ गए तो उन्होंने पानी में किसी का सिर देखा। युवकों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में तैरकर युवक को बाहर निकाला। इसके बाद उसे शाहगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर सुनकर परिजन रोने लगे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को द...