सोनभद्र, जुलाई 13 -- Sonbhadra News: म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लॉक के कुंडाडीह उपकेंद्र से जुड़े गांव मधुबन में आधा दर्जन ग्रामीणों का कागजों पर घर रोशन कर रहा है और हजारों रुपए बिल भी आ रहा है, लेकिन मौके पर ना तार है ना बिजली के खंभे गाड़े गए है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों समेत जिलाधिकारी से मामले की जांच करा कर कार्रवाई किए जाने के साथ शीघ्र विद्युतीकरण कराये जाने की मांग की है।ग्रामीणों में राय सिंह, राज नारायण, राम दुलारे, भागीरथी ने कहा है कि सात साल पहले विभाग के माध्यम से आधार कार्ड जमा कराया गया था और घर में मीटर लगा दिया। विभाग के लोगों का आश्वासन था कि जल्द ही टोले में विद्युतीकरण होगा। ग्रामीणों ने कहा कि सात साल में किसी का 54 हजार तो किसी का 44 हजार बिल आ गया, जबकि अभी भी पोल और तार तक इस टोले तक...