सोनभद्र, अगस्त 20 -- Sonbhadra News: दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। दुद्धी तहसील परिसर इन दिनों प्रशासनिक अव्यवस्था का शिकार है। परिसर में अनधिकृत तरीके से वाहनों की पार्किंग के चलते जगह-जगह जाम की स्थिति बन रही है। हालात यह हैं कि तहसील आने वाले फरियादियों और अधिवक्ताओं को पैदल चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को अव्यवस्था के बीच मजिस्ट्रेट लिखी सरकारी गाड़ी भी काफी देर तक जाम में फंसी रही। बताया जा रहा है कि तहसील मुख्य भवन के सामने बने पार्किंग स्थल को जाली लगाकर बंद कर दिया गया है। वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में अपने दोपहिया और चारपहिया वाहन तहसील परिसर के अंदर ही खड़े कर रहे हैं। इससे परिसर में दोपहिया वाहनों की कतारें लग गई हैं और कई स्थानों पर चारपहिया वाहन भी फंस रहे हैं। दूर-दराज...