सोनभद्र, अक्टूबर 15 -- Sonbhadra News: अनपरा,संवाददाता। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर का स्थापना दिवस गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। सेंट्रल लाइब्रेरी प्रांगण में पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जिसमें यूनिट हेड आर पी सिंह ,संचालन हेड मनीष जैन एवं हेड एच आर आशीष पांडेय ने संयुक्त रूप से विधि विधान पूर्वक हवन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से एक ब्लड डोनेशन शिविर आयोजित किया गया जिसमे कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर यूनिट हेड आर पी सिंह ने टीम रेनुसागर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन संस्थान की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं का प्रतीक है।एच आर हेड आशीष पांडेय एवं संचालन हेड मनीष जैन ने कहा कि टीम रेनुसागर ने कार्यकुशलता,...