सोनभद्र, अक्टूबर 12 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। नवरात्र और दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। अभियान के तहत सोमवार को राबर्ट्सगंज और चोपन क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से घी, पनीर और साबूदाना के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक के पास भेजे गए हैं। चोपन स्थित एक प्रतिष्ठान में निरीक्षण के दौरान मिली कमियों पर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई भी की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राबर्ट्सगंज बाजार स्थित आदर्श डेयरी, मधुवन डेयरी और गोकुल डेयरी से घी के एक-एक नमूने संग्रहित किए। यह भी पढ़ें- Haldwani News: नवरात्रि पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, 5 सैंपल लिए इसके अलावा प्रीत नगर, चोपन स्थित ...