सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जुड़िया गांव में सोमवार सुबह डीसीएम पलटने से महिला कांवरिया समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रयागराज जिला के बारा थाना क्षेत्र के गप्पी पुरवा गांव निवासी 50 वर्षीय राजकुमारी पत्नी मारगनाथ अपने पुत्रों 30 वर्षीय सोहित नाथ, 22 वर्षीय अमरनाथ, व 20 वर्षीय छोटू के साथ जलाभिषेक करने के लिए शिवद्वार आ रही थी। लंबी दूरी और थकान के कारण वह मिर्जापुर में पीछे से आ रहे डीसीएम में बैठ गई। वही मड़िहान थाना क्षेत्र के निवासी 75 वर्षीय शिवशंकर पांडेय भी डीसीएम में बैठे थे। यह भी पढ़ें- जलाभिषेक कर लौट रहे कांवरियों की पिकअप पलटी, 12 घायल घोरावल मिर्जापुर मार्ग पर जुड़िया गांव में सड़क में बने गड्ढे के कारण डीसीएम पलट गई, जिससे सभी घाय...