Sonbhadra News: डीजे संचालकों को ध्वनि मानकों का पालन करने के निर्देश
सोनभद्र, सितम्बर 28 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने राबर्ट्सगंज कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने डीजे संचालकों को निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा का पालन करने के निर्देश दिए। सीओ ने कहा कि किसी भी स्थिति में ध्वनि प्रदूषण न हो और धार्मिक व सार्वजनिक आयोजनों में आपसी सौहार्द बनाए रखा जाए। भड़काऊ या विवादित गीत व सामग्री का प्रसारण न करने तथा यातायात एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने देने की हिदायत दी गई। बैठक में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस ने डीजे संचालकों से शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.