सोनभद्र, अगस्त 10 -- Sonbhadra News: ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। डीएवी पब्लिक स्कूल ओबरा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय डीएवी जोनल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल और संस्कृति के अनूठे संगम के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले के दर्जन भर डीएवी स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में डीएवी बीना की टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर ओवर आल चैंपियन बनी। वहीं डीएवी खड़िया और डीएवी अनपरा संयुक्त रूप से प्रथम उपविजेता रही। वही मेजबान डीएवी पब्लिक स्कूल ओबरा द्वितीय उपविजेता बने में सफल रही। इस दौरान ओबरा डीएवी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने सुमधुर सांस्कृतिक गीत और एक मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह भी पढ़ें- डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में बीआरडीएवी का शानदार प्रदर्शन इसके बाद प्रधानाचार्...