सोनभद्र, सितम्बर 29 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिलाधिकारी की जनसुनवाई में कच्चे मकान की समस्या लेकर पहुंची महिला की फरियाद पर तत्काल कार्रवाई हुई। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के सलखन के बैरीहवा टोला निवासी रासे ने जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह परिवार के साथ कच्चे मकान में रहती हैं। बरसात के दौरान मकान की छत टपकने से परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिला की समस्या सुनने के बाद डीएम चर्चित गौड़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परियोजना निदेशक, डीआरडीए को पात्रता के आधार पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने प्रक्रिया पूरी कर महिला का आवास स्वीकृत करा दिया। जनसुनवाई के दौरान ही आवास स्वीकृत होने की जानकारी मिलने पर महिला के चेहरे पर खुशी और संतोष दिखाई दिया। उन्होंने जिलाधिकारी...