Sonbhadra News: डीएपी के लिए अधिक मूल्य लेने का वीडियो वायरल
सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: सोनभद्र, संवाददाता। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र की बीड़र सहकारी समिति पर किसानों से डीएपी खाद के निर्धारित सरकारी मूल्य से अधिक रुपये लेने का आरोप लगा है। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में किसानों से डीएपी के लिए सरकारी मूल्य 1350 रुपये के बजाय 1380 रुपये वसूलने की बात सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एआर सहकारिता संजय कुमार वर्मा ने समिति के सचिव लककुश गुप्ता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति समिति पर उर्वरक वितरण के लिए तैनात कर्मचारी से डीएपी के मूल्य को लेकर सवाल करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कहा जा रहा है कि डीएपी का सरकारी निर्धारित मूल्य 1350 रुपये है, जबकि किसानों से 1380 रुपये लिए जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.