Sonbhadra News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक की मौत, एक गंभीर
सोनभद्र, जुलाई 8 -- Sonbhadra News: चोपन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पटवध गांव के समीप अमिला मोड़ के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मंगलवार की शाम डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर राबर्ट्सगंज से चोपन की तरफ जा रहे थे।पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी 26 वर्षीय शाहनवाज हुसैन पुत्र निसार अली और 24 वर्षीय अंकित गुप्ता पुत्र सोनू गुप्ता एक ही बाइक पर सवार होकर मंगलवार की शाम चोपन की तरफ जा रहे थे। देर शाम लगभग साढे़ आठ बजे जैसे ही वे चोपन थाना क्षेत्र के पटवध गांव के अमिला मोड़ के समीप वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचे, बाइक की गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.