सोनभद्र, अक्टूबर 24 -- Sonbhadra News: डाला,हिन्दुस्तान संवाद। डाला विद्युत सब स्टेशन से जुड़े आधा दर्जन फीडरों की बिजली आपूर्ति 24 अक्टूबर को ब्रेकर बदलने के कार्य के चलते आठ घंटे बाधित रहेगी। शनिवार को सुबह नौ बजे से दोपहर पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए अवर अभियंता अम्बिकेश यादव ने बताया कि 33/11 केवी डाला उपकेंद्र से निकलने वाले चोपन ए, चोपन बी, चोपन सी, डाला नगर, कोटा और सोन पंप फीडरों की आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी। उन्होंने संबंधित फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील की कि बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक घरेलू कार्य पहले ही निपटा लें। यह भी पढ़ें- Jamui News: 9:30 से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ती रहेगी बाधित यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक बिजल...