सोनभद्र, अगस्त 6 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण ने बताया कि जनपद की सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। विकास खंड राबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत कूरा, कैंथी, शिवखरी, जिगना, अरौली, देवरी, विकास खंड कोन के देवाटन, विकास खंड घोरावल बहेरी, कड़िया, खुटहां, कोहरथा, मधका, मुक्खा, पिड़रियां, सोतिल, विकास खंड दुद्धी के ड्याढ़ी, कटौंधी, भलपरी, विकास खंड म्योरपुर के शिशवा में रिक्त पद है। इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। नौ से 23 अगस्त तक संबंधित ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय अथवा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची तैयार करने, आपत्तियों के निस्तारण, अंतिम चयन सूची प्रकाश...