Sonbhadra News: डांडिया फेस्ट में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बांधा समां
सोनभद्र, अक्टूबर 22 -- Sonbhadra News: ओबरा,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय मनोरंजन केंद्र एक में बुधवार की देर शाम आयोजित ओबरा डांडिया फेस्ट 2026 में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनके गीतों और मनमोहक नृत्य पर मौजूद दर्शक झूम उठे। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक मंच सज्जा और गरबा-डांडिया की धुनों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार सिंह गौड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। पारंपरिक गरबा-डांडिया, प्रोफेशनल डांसर्स की प्रस्तुतियों और सामूहिक फ्लैश मॉब ने विशेष रूप से महिलाओं में उत्साह भर दिया। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि ओबरा डांडिया फेस्ट का उद्देश्य सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से नगरवासियों को एक मंच पर जोड़ना तथा संगीत, नृत्य और पारिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.