सोनभद्र, अक्टूबर 23 -- Sonbhadra News: सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से गुरुवार की रात सिविल लाइन रोड स्थित एक होटल के कंपाउंड में सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और पुरुषों ने भजनों व फिल्मी गीतों की धुन पर जमकर डांडिया खेला। पारंपरिक वेशभूषा में सजे प्रतिभागियों ने रंग-बिरंगी डांडिया छड़ियों के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उत्सवी माहौल बना दिया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिलाएं चनिया-चोली और पुरुष कुर्ता-पायजामा पहनकर देर रात तक डांडिया की धुन पर थिरकते रहे। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: गरबा-डांडिया नृत्य में महिलाओं ने मचाई जमकर धूम इस मौके पर क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशर...