Sonbhadra News: ठगी की शिकार महिला के 20 हजार रुपये कराए वापस
सोनभद्र, जुलाई 9 -- Sonbhadra News: कोन। साइबर थाना कोन की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की शिकार महिला के खाते में 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोन थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा निवासी पूजा देवी पत्नी विजय कुमार ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में महिला ने बताया था कि साइबर अपराधियों ने उसके साथ कुल 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोन की साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और संबंधित बैंक से पत्राचार कर ठगी की धनराशि को होल्ड कराया गया। पुलिस की सक्रियता के चलते पूर्व में पीड़िता के 30 हजार रुपये वापस कराए जा चुके थे। वहीं गुरुवार को शेष 20 हजार रुपये भी सफलतापूर्वक पीड़िता के मूल बैंक खाते में वापस करा दिए गए।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.