Sonbhadra News: ट्रैक्टर के धक्के से शिक्षिका घायल
सोनभद्र, अक्टूबर 16 -- Sonbhadra News: सांगोबोध। बभनी थाना क्षेत्र के बैना गांव में शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी सवार शिक्षिक घायल हो गई। वह सुबह विद्यालय जा रही थी। बभनी ब्लाक के घघरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात 35 वर्षीय चन्द्रावती देवी पत्नी ब्रहमदेव शुक्रवार की सुबह अपने घर बैना गांव से स्कूटी से विद्यालय के लिए निकली थी। घर से कुछ दूर पहुंची ही थी कि पीछें से आ रहे ट्रैक्टर ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वह घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.