सोनभद्र, जुलाई 5 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में शनिवार शाम ट्रैक्टर के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान युवक की मौत मौत हो गई। चैनपुर निवासी 18 वर्षीय धीरज पुत्र रामजन्म ट्रैक्टर बैक करवा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर बैक करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और युवक उसकी चपेट में आ गया। हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने तुरंत घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। जिला वहां इलाज के दौरान रविवार सुबह करीब सात बजे युवक की मौत हो गई। ध...