Sonbhadra News: ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, तीन घायल
सोनभद्र, नवम्बर 1 -- Sonbhadra News: दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के जाबर गांव में कनहर नदी के समीप रविवार की दोपहर ट्रेलर से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गए। चारों एक ही बाइक पर सवार होकर दुद्धी की तरफ जा रहे थे।दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बरखोहरा गांव निवासी 25 वर्षीय धर्मेन्द्र कुमार पुत्र विजय कुमार भूईया, 17 वर्षीय दीपक कुमार पुत्र नागेश्वर प्रसाद अगरिया, 22 वर्षीय अंजली देवी पत्नी अशोक कुमार तथा 20 वर्षीय मंजली कुमार एक ही बाइक पर सवार होकर दुद्धी की तरफ जा रहे थे। रविवार दोपहर जैसे ही वे दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के जाबर गांव में कनहर नदी के समीप पहुंचे, ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ट्रेलर की चपेट में आ गए। इससे चारो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.