सोनभद्र, अगस्त 24 -- Sonbhadra News: सलखन, हिन्दुस्तान संवाद। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ग्राम पंचायत के अवई टोले में रेलवे लाइन पर सोमवार की सुबह एक वृद्ध का टे्रन से कटा शव मिला। वह रविवार की रात को घर से निकला था। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी के अवई निवासी 75 वर्षीय रामसनेही यादव पुत्र स्व. बच्चन यादव रविवार की रात घर से निकले थे। इसके बाद रात भर घर नहीं लौटे। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव में ही रेलवे लाइन के किनारे उनका कटा शव देखा। शव की सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुर्मा चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश के मुतबिक परिजनों का कहना है उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रविवार की रात को वे घर से निकले थे, उसके बाद घर नहीं पहुंचे। चौकी...