Sonbhadra News: ट्रक में फंसकर टूटा बिजली का तार, छह घंटे आपूर्ति बाधित
सोनभद्र, अक्टूबर 6 -- Sonbhadra News: रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक ट्रक के ऊपरी हिस्से में बिजली का तार फंस जाने से तार टूट गया। तार टूटने के कारण शिवापार्क से लेकर मुर्धवा और खाड़पाथर तक विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। अचानक बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार की दोपहर एक ट्रक क्षेत्र से गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रक के ऊपरी हिस्से में बिजली का तार फंस गया, जिससे तार टूटकर नीचे गिर गया। तार टूटते ही संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे शिवापार्क, मुर्धवा और खाड़पाथर सहित आसपास के इलाकों में लोगों को कई घंटे तक बिजली के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली नहीं रहने के कारण घरेलू कार्यों के साथ ही दुकानदारों और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का काम भी प्रभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.