सोनभद्र, अगस्त 18 -- Sonbhadra News: रेणुकूट। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के खाड़पाथर मोड़ पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे तेज ढाल और सड़क पर फिसलन के चलते ट्रक और ट्रेलर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन के केबिन में फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद अन्य वाहन चालकों ने तत्परता दिखाते हुए लोहे की जंजीर की मदद से ट्रेलर की बॉडी को खींचकर किसी तरह चालक को बाहर निकाला। समय रहते चालक को निकाल लिए जाने से उसकी जान बच गई। चालक प्रयागराज की ओर से आलू लादकर आ रहा था। वह सामने से आ रहे प्लेट लदे ट्रेलर से भिड़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे कराकर यातायात बहाल कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...