सोनभद्र, अगस्त 16 -- Sonbhadra News: बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा गांव के समीप रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। हादसे में बाइक ट्रक के नीचे फंस गई और कुछ ही देर बाद उसमें आग लग गई। संयोग से तीनों युवक ट्रक से दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने तत्काल आग पर काबू पा लिया। नधिरा गांव निवासी 19 वर्षीय अर्जुन पुत्र वंशरूप, 17 वर्षीय गोलू पुत्र रामकुमार और 18 वर्षीय पप्पू पुत्र लालता प्रसाद बाइक से म्योरपुर से अपने घर नधिरा लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Siwan News सीवान में ट्रैक्टर की ट्राली में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत, एक गंभीर नधिरा मोड़ के समीप छत्तीसगढ़ की ओर से रेणुकूट जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट...