सोनभद्र, अक्टूबर 8 -- Sonbhadra News: बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोथीपाथर गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह राखड़ लदे ट्रक का टायर फटने से छटकी गिट्टी से पांच लोग घायल हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुर्धवा-बीजपुर मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने दो-दो घंटे सुबह-शाम भारी वाहनों का संचालन बंद कराए जाने की मांग की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर लगभग छह घंटे बाद जाम समाप्त कराया। बीजपुर के पोथीपाथर गांव में मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गुरुवार की सुबह सात बजे एक राखड़ लदे ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने से छटकी गिट्टी से पास मौजूद सुंदर लाल पुत्र शिव लाल, सुकवरिया पत्नी शिवराज, शिवम पुत्र राम नारायण, मोनू पुत्र रामनारायण और उदय चंद घायल हो गए। सभी का स्थानीय स्तर पर उपचार कराकर छोड़ दिया ग...